फतेहपुर । थाना बिन्दकी से उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी चौकी इंचार्ज खजुहा थाना बिंदकी जनपद फतेहपुर द्वारा 01 नफर अभियुक्त भीम विश्वकर्मा पुत्र छोटेलाल विश्वकर्मा निवासी बडी देवरी थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर उम्र करीब 38 वर्ष को दो अदद देशी बमों के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 442/2022 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 पंजीकृत किया गया तथा अभि0 को न्यायालय फतेहपुर के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया ।
अभियुक्त मु0अ0सं0 441/22 धारा 380/511 आईपीसी में वाँछित भी था ।
