बिन्दकी (फतेहपुर) । मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं द्वारा देश भर में और स्थानीय स्तर पर विशेषकर फतेहपुर के बिंदकी सहित उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में लगातार विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं ।
वही इस देशव्यापी आंदोलन के आह्वान के तहत नगर बिन्दकी में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन गया । प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जमकर नारेबाजी की तथा मुख्य चुनाव आयुक्त के तत्काल इस्तीफे की मांग उठाई ।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों का निष्पक्षता से पालन करने के बजाय संदेहास्पद भूमिका निभा रहा है । नेताओं ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव ही लोकतंत्र की आत्मा हैं । जिससे किसी भी कीमत पर खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । विरोध प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराने और चुनाव प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई ।
इस मौके पर वरिष्ठ नेता विनोद द्विवेदी, नगर अध्यक्ष बिंदकी प्रशांत शुक्ला, यूथ कांग्रेस फतेहपुर के जिलाध्यक्ष आकाश शुक्ला, चेयरमैन प्रत्याशी फरीदुद्दीन पप्पू,रमेश यादव,शिवनारायण मिश्रा,अभय शुक्ला, शुभम शुक्ला,हसीन खान,छिद्दू मामा, नसीम अहमद, मोनिश खान, जाकिर खान, इकबाल खान, हिमांशु सविता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
