बिन्दकी (फतेहपुर) । हर साल की तरह इस बार भी इंतजार हुआ खत्म । जनपद फतेहपुर की तहसील बिन्दकी में ऐतिहासिक 82वें दशहरा महोत्सव की तैयारियों ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है ।
कमेटी ने श्री हनुमान मंदिर में प्रभु की पूजा अर्चना के बाद पुस्तक का विमोचन कर दिया । मेला का शुभारंभ प्रभु गणेश तथा गंगा आरती के साथ शुरूआत होगी । साथ ही मैदान को भव्य बनाने के लिए नगर पालिका, विद्युत विभाग को भी जिम्मेदारियां सौंपते हुए पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है ।
श्रीरामलीला मेला मैदान में स्थित श्रीहनुमान मंदिर परिसर में मेला कमेटी के अध्यक्ष शिवम उर्फ प्रमोद परिहार के नेतृत्व में बैठक हुई । जहां कमेटी के संरक्षक मंडल समेत पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं और सदस्यों की मौजूदगी में प्रभु के जयकारा के साथ पुस्तक विमोचन किया गया ।
18 से 22 अक्टूबर तक होने वाले ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव बिन्दकी का आज पुस्तक विमोचन किया गया । इस दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष,पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे । ऐतिहासिक मेला महोत्सव का आगाज 18 अक्टूबर को गणेश वंदना एवं गंगा आरती से होगी, 19 को रामचरित्र, 20 को बालाजी महोत्सव, 21 को श्याम महोत्सव व 22 को फूलों की होली एवं राजस्थानी नृत्व होगा । इस 82वें मेला में कुछ अलग ही स्वरूप देखने को मिलेगा ।
मेला कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि 18 अक्टूबर को गणेश वंदना एवं गंगा आरती के साथ ही पांच दिवसीय दशहरा महोत्सव का शुभारंभ होगा । दूसरे दिन मर्यादा पुरूषोत्तम राम के चरित्र का मंचन ,बालाजी महोत्सव,फिर प्रभु श्रीराम रावण युद्ध,श्याम महोत्सव,फूलों की होली व राजस्थानी नृत्य होगा । मैदान की साफ सफाई के लिए नगर पालिका को निर्देशित किया गया है। साथ ही बाड़ा तैयार करने वाले कारीगरों को भी कार्य में तेजी लाने की बात कही गई है ।
इस मौके पर संरक्षक मंडल के नरेंद्र गुप्ता,गोपाल जी,अशोक,सुनील उर्फ बाबा,उपाध्यक्ष मुन्नालाल सोनकर,मोना ओमर,आशीष तिवारी, महामंत्री प्रतीक शुक्ला, गुलशन गुप्ता, संचित गुप्ता, उत्कर्ष सिंह, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम ओमर, गिरीश पांडे, सोनू गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
