फतेहपुर । शहर के राधानगर स्थित एक गेस्ट हाउस में झंडा गीत रचयिता पदमश्री श्यामलाल गुप्त पार्षद जी के 126 में जन्मदिवस की पुण्य स्मृति पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा वैश्य मेधावी अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया ।

सम्मान पाकर प्रतिभा शाली मेधावी चहक उठे । जनपद के 203 मेधावी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर के सम्मानित किया गया ।
केंद्रीय संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० सुमंत गुप्ता जी के सानिध्य में यह आयोजन किया गया था । मेधावी छात्र-छात्राओं में अनुभव गुप्ता,अंशुल गुप्ता,अनुराग गुप्ता,धीरेंद्र सिंह,साक्षी साहू सहित 203 में मेधावियो को सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर विधायक विकास गुप्ता,पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता,समाजसेवी मोना ओमर,सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दयालु गुप्ता आदि रहे ।
