फतेहपुर । सर्व फार ह्यूमैनिटी संस्था के सदस्यों ने जरुरतमंद मरीजों को रक्तदान किया । एमरजेंसी केस में हेमंत पुत्र गिरजेश अवस्थी निवासी ग्राम महमूदपुर पोस्ट शाह जिला फतेहपुर है । मरीज हेमन्त जिले के निजी अस्पताल राम स्नेही अस्पताल में भर्ती है ।
मरीज को सेप्टीसीमिया (लीवर में इन्फेक्शन) इन्फेक्शन के कारण हेमन्त को रक्त और प्लेटलेट्स की कमी है । जिस कारण डॉक्टर ने मरीज को एक यूनिट एबी पॉजिटिव ताजे रक्त की आवश्यकता बताई मरीज के परिवार वाले रक्तदान करने हेतु सक्षम है । लेकिन किसी का रक्त समूह मरीज से नही मिला । जिसके चलते मरीज के तीमारदार रूबी शुक्ला काफी परेशान थी । तभी मरीज के तीमारदार रूबी शुक्ला को सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम का नंबर प्राप्त हुआ । उनका फोन टीम के पास आया टीम ने देर न करते हुए केस की जांच की डॉक्टर से बात के बाद डॉक्टर ने बताया मरीज को तुरन्त ए बी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता है । उसके बाद केस की जानकारी ग्रुप में साझा की ग्रुप में केस साझा करते ही टीम के सदस्य आंचल रस्तोगी जो कि महारथी जी टी रोड निवासी है केस देखते ही आंचल रस्तोगी जी ने कहा मेरा रक्त समूह ए बी पॉजिटिव है और देर न करते हुए तुरंत रक्तदान के लिए श्याम नर्सिंग होम एवम रक्तकोष पहुचे और जरूरतमंद मरीज हेमन्त के लिए रक्तदान किया ।
टीम सर्व फार ह्यूमैनिटी द्वारा समय से जरूरतमंद को दी जा रही सेवाओ को देखते हुए मरीज के तीमारदार रूबी शुक्ला के साथ आये हेमन्त के गुरु जी असलम ने भी अपना रक्तदान किया । जिससे टीम आगे भी जरूरतमंद की मदद कर सके ।
टीम से गुरमीत सिंह,रितेश दीक्षित व रक्तकोष से कंचन व मरीज के तीमारदार रूबी शुक्ला उपस्थित रहे ।
