फतेहपुर । देवमई विकास खंड परिसर में ब्लॉक कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे से दोपहर लगभग 2 बजे तक धरना प्रदर्शन किया ।

ब्लाक कर्मचारियों ने ग्राम पंचायत किशुनपुर कपिली के प्रधान पर अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधान ने ब्लॉक स्तरीय व्हाट्सएप ग्रुप में अभद्रता पूर्वक मैसेज किया । सहायक विकास अधिकारी ज्ञान सिंह सहित ग्राम पंचायत सचिव अरविंद सोनकर,सचिव अखिलेश,सचिव प्रवीण सिंह चौहान,सचिव रक्षा पांडे,शिवानी मिश्रा व गौरव सोनकर सहित कर्मचारियों ने जमकर धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की ।
ग्रामीण जनता जो ब्लॉक किसी काम से आई थी उसके कोई भी काम कर्मचारियों ने नहीं किया । निराश होकर उन्हें वापस जाना पड़ा ।
खंड विकास अधिकारी की अनुमति के बिना ही ब्लॉक कर्मचारी ड्यूटी के दौरान अचानक धरने पर बैठ गए । न ही कर्मचारियों ने आला अधिकारियों को ज्ञापन दिया और न ही धरना प्रदर्शन करने के लिए कोई अनुमति ली गई ।
ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जगदीश सिंह पटेल और खंड विकास अधिकारी सुषमा देवी ने सभी प्रधानों की तत्काल बैठक बुलाई । जो लगभग 11 बजे से 3 बजे तक लंबी बैठक चलती रही ।
ग्राम पंचायत प्रधानों ने कर्मचारियों के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि समय से काम नहीं करते हैं । जिससे विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है । ग्राम पंचायत प्रधानों की कागजों में विकास कार्यों के लिए हीला-हवाली करते हैं ।
ग्राम पंचायत में विकास नहीं होते तो गांव की जनता आक्रोशित होती है ।
बैठक के दौरान प्रधानों में लक्ष्मीकांत तिवारी,आशु मिश्रा,जय राम पासवान,भानु पासवान,जमाल अहमद,गुरु पासवान,सुनील पाल,चंद्रपाल महासचिव प्रधान संघ के नेतृत्व में अपनी बात वीडियो सुषमा देवी से कही ।
वीडियो सुषमा देवी ने बताया कि ये लोग बिना अनुमति के धरना में बैठ गए है । इन पर लिखित कार्रवाई की जाएगी । पंचायत सचिव बैठकर जिंदाबाद-मुर्दाबाद कर रहे थे जो कि गलत था । सरकारी कार्य इन लोगों की वजह से बाधित भी रहा है । हालांकि बाद में प्रधानों और जेई और पंचायत सचिव के साथ बैठक कर समझौता कराया गया ।
