फतेहपुर । सचिव पूर्ण कालिक जिला विधिक सेवा प्रधिकरण फतेहपुर ने बताया कि जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्रधिकरण फतेहपुर के निर्देशानुसार लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल की स्थापना फतेहपुर में की गयी है । जिसका उदघाटन जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर के कर कमलों द्वारा आज प्रातः 10:00 बजे किया गया ।
लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के उद्घाटन के दौरान माननीय जनपद न्यायधीश महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल की स्थापना का मुख्य उद्देश्य निचले स्तर गरीब आम जनमानस को निःशुल्क न्याय दिलाये जाना है । इसके अंतर्गत पात्र व्यक्तियो को आपराधिक मुकदमों में अपना बचाव हेतु निशुल्क कानूनी सेवायें प्रदान किये जाने हेतु प्रार्थना पत्र देकर लाभ प्राप्त कर सकते है । इसके अतिरिक्त गरीब आम जनमानस अपने अधिकारो के विरुद्ध एवं किसी संस्थान स्थान पर शोषण से परेशान है तो वे लोग प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या बता सकते है एवं लीगल एड डिफेंस काउन्सिल द्वारा निस्तारण करा सकते है ।
इसके साथ ही सचिव (पूर्ण कालिक) द्वारा अवगत कराया गया कि जो व्यक्ति जिला कारागार में निरुद्ध है और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और वो अपने मुकदमों में पैरवी किये जाने हेतु प्राइवेट अधिवक्ता करने में सक्षम नहीं है । ऐसे व्यक्ति प्रार्थना पत्र एवं आय प्रमाण पत्र के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र देकर निःशुल्क प्रदान कर सकते है ।
उपरोक्त उद्द्घाटन में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेन्द्र सिंह चतुर्थ,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पृथ्वीपाल यादव,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अखिलेश कुमार पांडेय,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद अहमद खान,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्रमोद कुमार गंगवार ,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विनोद कुमार चौरसिया, माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रविकांत द्वितीय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अनिल कुमार,माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जुनैद मुजफ्फर,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विनय तिवारी,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती नित्या पाण्डेय,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अर्पणा त्रिपाठी,माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिव श्रीमती रोगा गुप्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं समस्त मजिस्ट्रेट आदि उपस्थित रहे ।
