फतेहपुर । देवमई विकास खंड के गलाथा गांव निवासी ध्यान सिंह के पुत्र विनोद सिंह की मौत 20 अक्टूबर को डेंगू से हो गई थी । इसके बाद उसके भाई हिमांशु पुत्र ध्यान सिंह का पिछले एक सप्ताह से कानपुर में एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है ।
इसकी जानकारी मिलते ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देवमई के प्रभारी डॉक्टर जेपी वर्मा ने आज 5 सदस्यों की टीम गलाथा गांव भेजा । डॉक्टर रामजी राव,डॉक्टर प्रशांत,अमित चौधरी,धर्मेंद्र और लैब टेक्नीशियन अखिलेश उपाध्याय ने गांव के 50 लोगों की जांच की । जिसमें 5 मरीजों में डेंगू के लक्षण व पाये गये ।

गलाथा निवासी ध्यान प्रताप की पत्नी मुन्नी देवी 58 वर्ष, दिनेश सिंह की पुत्री अनीता उम्र 18 वर्ष और ईशा सिंह 17 वर्ष,पंकज सिंह की पत्नी गोल्डी उम्र 35 वर्ष व चंद्रिका की पत्नी सोनी उम्र 32 वर्ष के डेंगू के लक्षण पाए गए । जिसकी स्लाइड बनाकर जांच के लिए जिले भेजी गई । इस दौरान 9 मरीज मलेरिया के पाए गए । इन मरीजों के साथ 27 अन्य लोगों को भी दवा का वितरण किया गया ।
