– घायलों को बेहतर इलाज कराएं जाने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश ।

फतेहपुर । फतेहपुर शहर हरिहरगंज चौकी अंतर्गत गढ़ीवा मोहल्ला में शिवकरन मौर्य पुत्र स्व. रामदास मौर्या के यहां मुंडन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम था । भोजन बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई । जिसमे 13 लोग झुलस गए । जिनका ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है ।
घायलों में –
01- कल्लू पुत्र शिवकरन उम्र- 8 वर्ष ।
02- शिवकरन पुत्र रामदास उम्र- 31 वर्ष ।
03- आशा देवी पत्नी शिवकरन उम्र- 30 वर्ष ।
04- पप्पू पुत्र रामसिंह उम्र- 23 वर्ष ।
05- रामकली पत्नी रामसुन्दर उम्र- 50 वर्ष ।
06- अंशिका पुत्री अनूप उम्र- 09 वर्ष ।
07- पप्पू पुत्र शिवपूजन उम्र- 25 वर्ष ।
08- रीता देवी पत्नी घनश्याम उम्र- 25 वर्ष ।
09- अर्चना पुत्री नवल निवासी सांतो धरमपुर उम्र- 14 वर्ष ।
10- सुरजकली पत्नी शिवलाल उम्र- 30 वर्ष निवासी नउवाबाग फतेहपुर ।
11- छोटू पुत्र शिवपूजन उम्र- 25 वर्ष ।
12- प्रांशु पुत्र शिवकरन उम्र- 05 वर्ष ।
13- नीलम पत्नी ज्ञान सिंह उम्र- 40 वर्ष कानपुर रिफर ।
जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने मौके पर पहुंच घायलों को बेहतर इलाज के लिए सीएमएस व चिकित्साको को निर्देश दिए और कहा कि उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाय ।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) श्री विनय कुमार पाठक,अपर पुलिस अधीक्षक,उपजिलाधिकारी सदर श्री अवधेश कुमार निगम,नायब तहसीलदार विकास पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।
