फतेहपुर । रु० 10 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यो (विकास कार्यो) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप जनकल्याणकारी,लाभार्थी परक,निर्माणाधीन परियोजनाओं को सभी मानकों को पूरा करते हुए चरणबद्ध तरीके से गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराया जाय । विभागों के निर्माण कार्य मे कार्यदायी संस्था गुणवत्ता युक्त सामग्री का प्रयोग करें ।
निर्माण कार्य मे कोताही न बरतें । रु० 10 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की । उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्थाएं जिस विभाग की परियोजना है । जो कार्य किया जा रहा है अथवा किया जाना है कि रिपोर्ट में उस विभाग को प्रतिलिपि अवश्य करें । कार्यदायी संस्थाएं निर्माणाधीन परियोजनाओ का समिति से सत्यापन कराते हुए यू0सी0 रिपोर्ट भेजकर बजट की मांग करें । यू०सी० रिपोर्ट जो शासन स्तर पर पत्राचार करें उसकी एक प्रति जिला अर्थ एवं संख्यधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराए और बैठक में यू0सी0 की एक प्रति अवश्य लाये ।
कार्यदायी संस्थाएं मासिक समीक्षा से पहले अपने ठेकेदारों के साथ अपने स्तर पर निर्माणाधीन कार्यो की समीक्षा कर ले और कार्यवृत्ति,निर्माणाधीन परियोजनाओं की फोटो सहित बैठक में प्रतिभाग करें । जिन विभागों के निर्माण कार्य चल रहे है । संबंधित विभाग अपनी परियोजनाओं का समय-समय पर निरीक्षण कर ले ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल,मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ० सुनील भारती,जिला अर्थ एवं संख्यधिकारी श्री जोगेन्द्र सिंह यादव,जिला विद्यालय निरीक्षक श्री देवकी सिंह,बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संजय कुशवाहा, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित कार्यदायी संस्थाएं उपस्थित रहे ।
