फतेहपुर । कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति एवं कन्वर्जेंस विभागों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई ।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार/राज्य सरकार की मंशानुरूप बच्चों,गर्भवती महिलाओं,धात्री महिलाओं,किशोरियों के पोषण स्तर में सुधार लाने के सभी अनुमन्य सुविधाए समय से उपलब्ध कराए साथ ही परस्पर निगरानी भी की जाय । महिलाओं व उनके बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति आंगनबाड़ी व आशा के माध्यम से जागरूक किया जाय ।
कुपोषित/अतिकुपोषित बच्चों का चिन्हांकन करके सभी नियमित सुविधाएं उपलब्ध कराकर स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बनाकर ई-कवच के पोर्टल में सभी बिन्दुओ को फीड कराये साथ ही इसकी निगरानी भी की जाय ताकि बच्चों को कुपोषित/अतिकुपोषित से बाहर निकाला जा सके ।
उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि परिषदीय विद्यालयों के परिसर में स्थापित आंगनबाड़ी की सूची बनाते हुए । पोषण वाटिका स्थापित करने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी से समन्वय बनाते हुए पोषण वाटिका स्थापित किया जाय ।
उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि तहसील स्तरीय पोषण समिति की बैठक कराते हुए उसकी कार्यवृत्ति के साथ आगामी बैठक में प्रतिभाग करें । जिला कार्यक्रम विभाग से सम्बंधित जितने भी एनजीओ कार्य कर रहे है । उनका क्षेत्र भ्रमण के रोस्टर बनाकर सूची उपलब्ध कराए ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल ,परियोजना निदेशक डीआरडीए एमपी चौबे,डीसी मनरेगा अशोक कुमार,जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब सिंह यादव, बीएसए संजय कुमार कुशवाहा,जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह,जीएमडीआईसी अंजनीश प्रताप सिंह,सहायक श्रमायुक्त सुमित कुमार,डीपीआरओ उपेंद्र राज सिंह सहित समस्त सीडीपीओ,खंड शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
