फतेहपुर । रक्त वीरांगना शिवानी सिंह जो कि सर्व फार ह्यूमैनिटी की सदस्य थी ।
शिवानी सिंह के जन्मदिन में शिवानी सिंह जी को सर्व फार ह्यूमैनिटी द्वारा रक्तदान शिविर लगा के श्रद्धांजलि दी गयी । जिसमे आठ लोगो ने रक्तदान किया ।

रक्तदान करने वालो में रितेश,मानवेन्द्र सिंह,अमित मिश्रा,राहुल राजपूत,शिवा,मो० हसीन,नीतू सिंह,लवकुश ने रक्तदान करके शिवानी सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
रक्त वीरंगना शिवानी के भाई योगेश सिंह रक्तदान शिविर में उपस्थित रहे ।
ब्लड बैंक से सहायक आचार्य चंद्रावती,टेक्निकल सुपरवाइजर अशोक शुक्ला,बृज किशोर,संतोष कुमार,दीपाली वर्मा,पूजा तिवारी,अजय यादव,कमला प्रसाद,नरेंद्र,कौशल श्रीवास्तव और सर्व फार ह्यूमैनिटी से गौरव पाल,गुरमीत सिंह आदि टीम मेंबर्स उपस्थित रहे ।
