कानपुर । आज सेवानिवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन उ०प्र० के आव्हान पर आन्दोलन के द्वितीय चरण में 3 नवम्बर को मांग-दिवस पर कानपुर नगर के पेंशनर्स कोषागार कार्यालय में एकञित होकर एक सभा संयोजक बी एल गुलाबिया की अध्यक्षता में हुई । जिसमें आर पी श्रीवास्तव एडवोकेट रिकार्ड खाघ निरीक्षक ने पेंशनरों की अहम समस्यायों,कैशलेश इलाज की व्यवस्था हेतु नर्सिंगहोमों को एलाट कार्बेट मुहैया करवाना,राशीकरण के नाम से सेवानिवृत्त कर्मचारी के पेंशन से 15 वर्षो तक वसूली करदिये खरे धन का दो गुना वसूली कर पेंशनर का आर्थिक शोषण किये जाने ,कोरोना काल में 18 माह का मंहगाई भत्ता का एरियर जबरन रोके जाने,रेल किराए में 50% छूट दिये जाने,पेंशन आयकर मुक्त किए जाने,एन पी एस को समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल किये जाने पेंशन की बढ़ोत्तरी प्रत्येक 5 वर्ष में,65,70,75 में 5%,10% 15% किये जाने आदि ।
9 सूत्रीय मांगो पर विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए चर्चा में प्रमुख रूप से बेनी सिंह सचान ने बताया कि पेंशनर अब जाग गया है और आज प्रदेश भर में पेंशनरों ने मांग दिवस मनाकर संघर्ष का हुंकार भरते हुए बताया कि यदि सरकार समय रहते पेंशनरों की न्यायिक मांगों को लागू नहीं करती हैं तो परिणाम सरकार को भुगतना पड़ेगा, पेंशनर्स अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर जन-जागरण कर सरकार की नीति का जनता के बीच उजागर करेगा ।
सभा के पश्चात् 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन संयोजक बी एल गुलाबिया ने पारित कर देश के प्रधानमंत्री एंव मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को भेजते सुरेश कानपुर नगर के मुख्य कोषाधिकारी श्री गोपाल खरे जी को दिया ।
सभा में बेनी सिंह सचान,उमेश सिंह,आर पी श्रीवास्तव एडवोकेट,अशोक कुमार मिश्रा,ताराचन्द्र हीरालाल शर्मा आनन्द स्वरूप कटियार,रविन्द्र कुमार मधुर,स्नेहलता लाल,विमला मिश्रा,एस सी भरतिया,रविन्द्र कुमार मधुर,रामहरख,बृजमोहन, चंन्द्र हास सिंह चौहान,शिवकुमार आदि थे ।
