फतेहपुर,19 नवम्बर । विकास खंड देवमई मुख्यालय के बूढ़ेश्वर महादेव मेले में आज दूसरे दिन भगवान श्री राम ने अपनी सेना के साथ लंका पति रावण से घोर युद्ध के पश्चात नाभि में अग्नि बाण मारकर रावण का अंत कर दिया । रावण वध होते ही समूचा मेला परिसर जयश्री राम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा ।
मेले में मंचन के दौरान श्री राम अपने भाई लक्ष्मण पवनसुत हनुमान तथा बानर सेना के साथ रावण से युद्ध करने के लिए रथ पर सवार होकर युद्धभूमि को प्रस्थान किया । सर्वप्रथम लक्ष्मण व मेघनाद के मध्य घोर युद्ध हुआ । मेघनाद के वार लक्ष्मण मुर्छित हो जाते है । जो हनुमान जी द्वारा लाई गई संजीवनी से ही पुनः जीवित हो उठते है । उधर लंकेश अपने रथ पर सवार होकर निर्णायक युद्ध करने के लिए अपनी सेना के साथ युद्ध भूमि में आया और शुरु हो गया । राम-रावण के बीच घोर युद्ध ।
श्री राम ने रावण की नाभि को लक्ष बनाकर एक ही बाण से उसे धराशाई कर देते हैं । रावण के धराशाई होते ही चारों दिशाएं जयश्री राम के नारों से गूंज उठा । आज मेले के दूसरे दिन भी दर्शकों का तांता लगा रहा ।
मेलें में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया । बच्चों ने झूलों का लुफ़्त उठाया तो महिलाओं ने मीना बाज़ार में खूब खरीददारी की । सभी के चेहरे पर उत्साह व ख़ुशी की लहर साफ देखी जा सकती थी ।
मेले के इस आयोजन के दौरान आयोजन समिति अध्यक्ष विजय सिंह कुशवाहा,ग्राम प्रधान दिनेश पासवान उर्फ गुरु पासवान,रामजीत सिंह चौहान,विजय प्रताप सिंह,अभिषेक अवस्थी आदि लोग सहयोग में मौजूद रहे ।
