फतेहपुर,19 नवम्बर । ब्लॉक संसाधन केंद्र देवमई में आज समस्त शिक्षक संकुल सदस्यों की बैठक खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित की गई । जिसमे एआरपी आलोक द्विवेदी ने 22 सप्ताह कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा किया ।

विजय द्विवेदी,ललित उमराव,ललित कुमार,सुनील गौतम ने निपुण भारत मिशन के अंतर्गत समस्त विद्यालयों को निपुण विद्यालय के रूप में स्थापित करने हेतु प्रस्तुतिकरण दिया ।एलएलएफ से आये संतोष मिश्रा एवं परविंदर चौहान ने कक्षा कक्ष वातावरण,शिक्षण योजना,कार्यपुस्तिकाओं के प्रयोग पर विस्तार से चर्चा की ।
अंत मे खंड शिक्षा अधिकारी देवमयी ने मार्च 2023 तक निपुण विद्यालय बनाने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया एवं कार्ययोजना एक सप्ताह के अंदर बनकर बीआरसी में जमा करने के लिए निर्देशित किया ।
बैठक में समस्त शिक्षक संकुल सदस्य उपस्थित रहे ।
