फतेहपुर,19 नवम्बर । जनपद में निपुण एसेस्मेंट टेस्ट 26 नवम्बर को (कक्षा 01 से 08 तक के बच्चे करेंगें प्रतिभाग) ।

महानिदेशक,स्कूल शिक्षा उ0प्र0,लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद फतेहपुर में दिनांक- 26 नवम्बर,2022 को एनएटी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है । परीक्षा से सम्बन्धित योजनाओं की तैयारी के लिए प्राचार्य,डायट श्री नजरूद्दीन अंसारी की अध्यक्षता एवं बीएसए श्री संजय कुमार कुशवाहा, वरिष्ठ प्रवक्ता श्रीमती आरती गुप्ता की उपस्थिति में बैठक / ओरिएण्टेशन कार्यक्रम का आयोजन डायट,फतेहपुर में किया गया । जिसमें समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों,एसआरजी एवं डीसी प्रशिक्षण ने प्रतिभाग किया ।
बैठक में एनएटी परीक्षा से सम्बन्धित समस्त निर्देशों पर विस्तार से चर्चा करते हुए दिशा-निर्देश प्रदान किया गया ।
बैठक का संचालन एवं प्रस्तुतीकरण सेवारत प्रशिक्षण प्रभारी श्री विनय कुमार मिश्र के द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर श्री संजीव सिंह,श्री के0पी0 सिंह आदि प्रवक्ता उपस्थित रहे । एनएटी परीक्षाएं त्रैमासिक आधार पर आयोजित की जायेंगी । इन परीक्षाओं का उद्देश्य विद्यालयों में बेहतर एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का सृजन करना है । इससे बच्चों के वर्तमान अधिगम स्तर का पता लगाया जायेगा ।
जिससे परिणाम के आधार पर सुधारात्मक कार्ययोजना तैयार की जा सके । कक्षा 01 से 03 तक की परीक्षा निपुण लक्ष्य के आधार पर एवं कक्षा 04 से 08 तक की परीक्षा लर्निंग आउटकम के आधार पर होगी । ओरिएण्टेशन में पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा को तीन चरणों में विभक्त किया गया ।
परीक्षा पूर्व योजना –
प्रश्न पत्र एवं ओएमआर शीट कक्षावार/विद्यालयवार उपलब्ध करायी जायेगी ।
प्रेरणा पोर्टल/सरल ऐप के माध्यम से छात्र आई0डी0 (09 अंकों की) प्राप्त की जायेगी ।
प्रत्येक विद्यालय में अन्य विद्यालय से पर्यवेक्षक की तैनाती की जायेगी ।
जिला परियोजना कार्यालय में कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु कण्ट्रोल रूम की स्थापना की जायेगी ।
सभी शिक्षकों द्वारा सरल ऐप डाउनलोड करना एवं ओएमआर शीट स्कैनिंग से सम्बन्धित वीडियो का अवलोकन करना ।
परीक्षा दौरान ओएमआर शीट दो प्रकार की होगी । कक्षा 01-03 तक के लिए एक शीट पर आठ बच्चों का आकलन किया जा सकेगा तथा कक्षा 04-08 तक के लिए प्रत्येक बच्चे के लिए एक ओएमआर शीट होगी ।
कक्षा 01–03 तक के बच्चों का आकलन प्रपत्र (ओएमआर शीट) को शिक्षकों द्वारा प्रश्नपत्र के अनुसार बच्चों से प्रश्न पूछकर भरा जायेगा ।
कक्षा 04–08 तक के बच्चों द्वारा ओएमआर शीट स्वयं भरी जायेगी ।
सभी प्रविष्टियाँ केवल काली बॉल प्वाइंट पेन से ही की जायेगी ।
परीक्षा अधिकतम 01.30 घण्टे की होगी । जिसमें कक्षा 01 से 03 तक की परीक्षा 09.30 बजे से एवं कक्षा 04 से 08 तक की परीक्षा 12.30 बजे से आयोजित की जायेगी ।
परीक्षा पश्चात्-
प्रश्न पत्र को बच्चों को दे देना तथा ओएमआर शीट का संकलन कर विद्यालय में संरक्षित रखना ।
सभी ओएमआर शीट को सरल ऐप पर पर्यवेक्षक की उपस्थिति में विद्यालय के प्रधानाध्यापक/शिक्षकों द्वारा स्कैन करके ऐप पर अपलोड किया जायेगा ।
