फतेहपुर,19 नवम्बर । “चमक उठी सन सत्तावन में,
वो तलवार पुरानी थी ।”
“बुन्देले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी ।”
“खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी ।”
आज प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर में मिशन शक्ति में वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई का जन्म दिवस मीना मंच के सदस्यों द्वारा बड़े उत्साह से मनाया गया । रानीलक्ष्मी बाई की वेशभूषा में ख्याति पटेल ने सभी महिलाओ एवं बच्चोँ को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया । बाल एवं महिला सुरक्षा की ढ़ाल के साथ वीरांगना ने बाल एवं महिला सुरक्षा का संदेश दिया । इस कार्यक्रम में पॉवर ग्रुप के सदस्यों के साथ-साथ ग्राम की महिलाएं व विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा ।
प्रधानाध्यापिका गीता यादव ने समस्त बच्चों क़ो रानी लक्ष्मी बाई की वीरता की गाथा सुनायी । कक्षा 5 के छात्र छात्राओं ने रानी की समाधि पर काव्य पाठ प्रस्तुत किया ।
