फतेहपुर,19 नवम्बर । मलवां विकास खंड के जलाला गाँव मे शनिवार को सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया । गाँव में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा से पूर्व महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली ।
आचार्यो ने विधि विधान से पूजन कराया ।
राधे राधे,जय श्री कृष्णा के उद्घोष के साथ कलश यात्रा काली मंदिर से होते हुए गलियों से गुजरी ।
रामगंगा नहर से जल भरने के साथ पुन:कथा स्थल आकर कलश यात्रा का समापन हुआ और श्रीमदभागवत कथा शुरू हुई ।

प्रथम दिवस कथावाचक आचार्य राघव जी महाराज ने भागवत कथा का सार समझाया ।
उन्होंने कहा कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है । जब इसे हम अपने जीवन और व्यवहार में धारण करें ।
श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है ।
इस मौके राजवीर सिंह,युवा विकास समिति जिला प्रवक्ता आलोक गौड़,आचार्य निखिल मिश्रा,अनुपम मिश्रा,भोला द्विवेदी ,सूरज सिंह,हर्ष गुप्ता,रामचंद्र सैनी आदि रहे ।
