कानपुर । सरसौल नेहरू युवा केन्द्र कानपुर नगर (युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वावधान में विकास खण्ड सरसौल के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुनहैला में दिलीप सिंह विद्या मंदिर में सेवा कार्यक्रम के तहत डिजिटल साक्षरता एवं नशीले पदार्थों के दुष्परिणाम पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ । जिसमें चौकी प्रभारी सुनहैला मनोज कुमार ने बताया कि हमारे जीवन मे नशा सबसे खतरनाक बीमारी है जैसा कि हम सभी जानते है ध्रूमपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है । इससे कैंसर जैसी जानलेवा बिमारी होती है और यह चेतावनी सभी तम्बाकू उत्पादों पर अनिवार्य रूप से लिखी होती है । लगभग सभी को यह पता भी है । परन्तु लोग फिर भी इसका सेवन बड़े ही चाव से करते हैं । यह मनुष्य की दुर्बलता ही है कि वह उसके सेवन का आरंभ धीरे-धीरे करता है पर कुछ ही दिनों में इसका आदी हो जाता है । एक बार आदी हो जाने के बाद हम इसका सेवन करें न करें तलब ही सब कुछ कराती है । इस लिए नशा से हमे दूर रहना चाहिए ।

नेहरू युवा केन्द्र से रामशंकर तिवारी ने युवाओ को जागरूक करते हुए बताया कि हमे नशे से दूर रहना चाहिए हमारे देश में नशे की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है ।
युवा पीढ़ी नशे का ज्यादा शिकार हो रही है इसलिए हमारी आप सभी युवाओ से अपील है कि आप सब नशे से दूर रहे । वही राजेश त्रिपाठी के द्वारा डिजिटल साक्षरता के बारे में युवाओ को जागरूक किया गया जिसमें बताया गया कि आप सभी अपने मोबाईल फोन का उपयोग डिजिटल लेन देन में कैसे कर सकते है तथा डिजिटल साक्षरता के बारे में भी जागरूक किया गया ।
इस कार्यक्रम में चौकी प्रभारी सुनहैला मनोज कुमार,नेहरू युवा केन्द्र से रामशंकर तिवारी, विद्यालय की प्रधानाचार्य शैल कुमारी,कुलदीप सिंह,राजेश त्रिपाठी,नौशीद आलम,ग्राम प्रधान राहुल कुमार,रजनीकांत शुक्ला,प्रवेश कुमार आदि उपस्थित रहे ।
