कानपुर । जिलाधिकारी विशाख जी द्वारा कल्याणपुर विकास खंड के अंतर्गत धरमंगदपुर ग्राम पंचायत में निर्माणधीन आस्थाई गौवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया गया । जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल का निर्माण धीमी गति से चल रहा है । इस पर रोष व्यक्त करते हुए उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान,ग्राम सचिव को निर्माण कार्य समय से पूर्ण न कराए जाने के दृष्टिगत जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्राम प्रधान,हरमंगदपुर को नोटिस निर्गत की जाए एवं सचिव के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए । सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), कल्याणपुर यह सुनिश्चित करें कि निर्माणाधीन गौवंश आश्रय स्थल के शेष कार्य को 03 दिवस के अंदर पूर्ण कराकर प्रत्येक दशा में गौशाला संचालित हो ।

गौवंश आश्रय स्थल के निर्माण कार्य को समयबद्ध रूप में पूर्ण कराकर संचालित न किए जाने की दशा में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं खंड विकास अधिकारी,कल्याणपुर को शिथिल पर्यवेक्षण का जिम्मेदार मानते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री सुधीर कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, तहसीलदार सदर आदि अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।
