कानपुर । उ प्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ एवं उप्र चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के सभी ब्लाकों के अध्यक्ष/मंन्ञी के साथ जिले के पदाधिकारियों ने एक संयुक्त ज्ञापन विकास भवन में जिला पंचायत राज अधिकारी श्री अभिलाष बाबू से उनके कार्यालय में जाकर ज्ञापन सौंपा ।
जिसमें महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती पिंन्की गौतम कार्य वाहक अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी ने बताया कि तत्कालीन जिला पंचायत राज अधिकारी ने संघ कार्यालय विकास भवन में आवंन्टन किया था । जबकि पंचायत सफाई कर्मी ब्लाकों में कार्यरत हैं । इसका यहां आवंन्टन करने का कोई औचित्य नहीं था । विकास खण्डों में यदि कार्यालय आवंन्टन हो तो सफाई कर्मी अपने उपकरणरखने एंव कपड़ा बदलने में काम आयेगा । विकास भवन माञ कार्यालय का चन्द्र लोग अपने निजी जीवन में मौज मस्ती कर रहें हैं । विकास खण्ड-सरवन खेड़ा में एक प्रधान ने सफाई कर्मचारी से मार पीट किया ।जिसकी विभाग द्वारा कोई कार्यवाही न करके बल्कि उस कर्मचारी का दिसम्बर माह वेतन रोक दिया गया ।
जिला विकास कार्यालय के प्रधान सहायक की पंचायत राज विभाग अवैध ढंग से सम्बद्धता को तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए ।
देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छता अभियान में करोड़ों का घोटाला जिला विकास कार्यालय के प्रधान सहायक की उपस्थिति में हुआ जो अत्यन्त शर्मनाक है ।
तत्काल पंचायत राज विभाग से हटाने की जोरदार मांग किया । जिला पंचायत राज अधिकारी ने कर्मचारियों की समस्यायों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए न्यायिक कार्यवाही का आश्वासन दिया ।
ज्ञापन देने में भारत सिंह,प्रेमपाल,सुरजीत,नीरज शिवा अव रोही,पिंन्की गौतम,सुनीता देवी,मोहनलाल,मो आदिल ,महेश बाल्मीकि,अजीत,राकेश,अखिलेश समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।
