फतेहपुर । डॉ० नवल किशोर मुख्य पशुचिकित्साधिकरी फतेहपुर ने बताया कि भारतवर्ष एक कृषि प्रधान देश है । किसी भी देश की अर्थ व्यवस्था में कृषि एवं पशु पालन का अहम स्थान है । कृषि एवं पशुपालन दोनो एक दूसरे के पूरक है । पशुओं मे भी गौवंश को उसकी उपयोगिता के कारण सर्वाच्च स्थान प्राप्त है मानव जाति हेतु गाय के दूध की अमृत तुल्य पौष्टिक्ता एवं गाय के मातृत्व भाव के कारण उसे भारतीय जन मानस में गौ माता माना जाता है ।
वर्तमान में जनपद फतेहपुर लगभग समस्त गौवंशों को संरक्षित करने हेतु अग्रसर है ।
इस महत्वपूर्ण कार्य में जनमानस भागीदारी की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुये जिलाधिकारी फतेहपुर के द्वारा सभी जन समुदाय से सामाजिक पर्व,त्यौहार,जन्मदिन,दान, हवन आदि जैसे कार्यक्रमों को गौशालाओं में सम्पन्न कराने हेतु अपील की है ।
उक्त के क्रम में हर तहसील में एक गौशाला चिन्हित की गयी है । तहसील- बिन्दकी के विकास खण्ड- मलवां की गौशाला रावतपुर,तहसील- सदर के विकास खण्ड – तेलियानी की गौशाला सलेमाबाद एवं तहसील- खागा,विकास खण्ड- हथगॉव की गौशाला सवंत में कल 18 फरवरी को पूर्वान्ह में महा शिवरात्रि के पर्व पर गौ पूजन एवं हवन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।
कार्यक्रम को प्रारम्भ कराने हेतु जिलाधिकारी द्वारा समस्त सम्बन्धित उपजिलाधिकारी फतेहपुर ,खण्ड विकास अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारियों को कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया गया है ।
