फतेहपुर । औग थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा अभयपुर के मजरे मदारपुर गांव में बीती शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई । जिससे तीन घरों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई । मालूम हो कि मदारपुर गांव में बीते दिन गुरुवार की शाम करीब 4:00 बजे अज्ञात कारणों से झोपड़ी नुमा मकानों में आग लग गई । जिससे हरीश चंद्र पुत्र ननका प्रसाद अनीता पति स्व रामशरन सुरेंद्र पुत्र ननका प्रसाद के घरों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई ।
ग्रामीणों की माने तो सबसे पहले आग अनीता के घर में लग जाने से आग विकराल रूप धारण कर बगल के दोनों झोपड़ियों में फैल गई और देखते ही देखते तीनों घरों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई ।
आग लगने के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह अपने निजी नल कूप हैंड पाइपों के सहारे आग बुझाने में काबू पाया । किंतु तब तक गृहस्थी जलकर खाक हो चुकी थी । पीड़ित अनीता ने आग लगने के वक्त घर पर नहीं थी जैसे ही पता चला तो वह गश खाकर गिर पड़ी जिसे हल्की चोटें भी आई ।
अनीता एक गरीब महिला थी । जिसके पति की मृत्यु कुछ महीनों पहले थानपुर मोड़ के पास एक्सीडेंट में हुई थी । तब से वह अपने बच्चों निलेश 5 वर्ष रचित 3 वर्ष बेटी सपना 8 वर्ष के साथ किसी तरह गुजारा कर रही थी ।
आज अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण उसके घर पर कुछ नहीं बचा,आग की चपेट में सब कुछ जलकर खाक हो गया ।
वही आग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया ।
