फतेहपुर । युवा कार्यक्रम एवम् खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केन्द्र फतेहपुर के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी गोपेश पाण्डेय के निर्देशन में जिला परियोजना अधिकारी ज्ञान प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में चल रहे तीन दिवसीय स्वच्छता एवं श्रमदान शिविर कार्यक्रम का समापन ब्लॉक भिटौरा के ग्राम पंचायत आलमपुर नरही के खेरवा गांव में किया गया जिसमें जिला परियोजना अधिकारी ज्ञान प्रकाश तिवारी,कार्यालय प्रभारी श्वेता साहू, स्पेयर हेड सुमित कुमार शुक्ला,आदित्य नारायण,राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक शैलेन्द्र सिंह के हाथो से चालीस युवा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरीत किया गया ।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं द्वारा दिवाल पर नारा लेखन प्राचीन मंदिर की साफ सफाई एवम् सफेदी का कार्य और पौधारोपण किया गया ।
जिला परियोजना अधिकारी ने कहा कि इस श्रमदान शिविर कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को जोड़ना व राष्ट्रीय निर्माण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाना और जन भागीदारी से जोड़ना है ।
श्वेता साहू ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए श्रम अनिवार्य है । आप लोगो के साथ और परिश्रम से हम कार्य को सफल कर पाए हैं ।
कार्यक्रम में एम.टी.एस. राम प्रकाश,गंगा दूत रामसुमेर,दिनेश ,मंजू देवी,सुलेखा देवी, शिवानी गौतम व अन्य लोग उपस्थित रहे ।
