फतेहपुर । मुख्य चिकित्सा अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी फतेहपुर के सभागार कक्ष में “लो इन्फोस उन्मुखी करण” का आयोजन डॉ० सुनील भारतीय मुख्य चिकित्सा अधिकारी फतेहपुर की अध्यक्षता में किया गया । जिसमें श्री सी०एल० यादव मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी फतेहपुर उपस्थित थे ।
कार्यशाला में यूपीवी एवए लखनऊ के रीजनल कोआर्डिनेटर श्री पुनीत कुमार श्रीवास्तव द्वारा बताया कि तम्बाकू से लगभग 10 लाख लोगों की मृत्यु प्रतिवर्ष हो रही है । जबकि हमारे 5500 युवा प्रतिदिन इस तम्बाकू की लत के आदी बन रहे हैं ।
उन्होंने समस्त अधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुये कहा कि हम सब को मिलकर जिले को तम्बाकू मुक्त करना है । जिसमें शिक्षा विभाग और नगर पालिका की महत्वपूर्ण भूमिका है । जिससे हमारे शहर के सार्वजनिक स्थल सम्बाकू मुक्त हो सकेंगे ।
धूम्रपान के कारण की बीमारी डायबिटीज,हाइपरटेंशन और सांस की बीमारियों के होने का खतरा है । तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कोटपा अधिनियम 2003 को पूर्णता लागू करने के लिए इसके समस्त धारा 456 एवं 7 का अनुपालन करना अनिवार्य होना चाहिए । इसमें विशेषता पारा 4 सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करना जैसे कि सरकारी संस्थाए होटल रेस्टॉरेट में भी लोग धूम्रपान करते हैं । जबकि फोटा अधिनियम की धारा 4 घुम्रपान निषेध है । ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके प्रति जागरूक करना होगा । साथ ही समस्त शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारियों को धारा और धारा-6 वी (समस्त शिक्षा संस्थान के 100 गज के दायरे में किसी प्रकार की तम्बाकू की दुकाने नहीं होनी चाहिए । साथ ही अपने शिक्षण संस्थान को तम्बाकू मुक्त घोषित करे । जिससे हमारे आने वाले युवा इस तम्बाकू जैसे जहर से बच सके । प्रतिभागियों में समस्त खाद्य औषधि विभाग के अधिकारी शिक्षा विभाग के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी और नगर पालिका आआई और एफएस०आई० व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे ।
