फतेहपुर । श्री विनय कुमार पाठक अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ने बताया कि शासनादेश 14 मार्च 2023 के अन्तर्गत विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा प्रान्तव्यापी आन्दोलन की नोटिस के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति/शान्ति व्यवस्था सम्बन्धित कन्ट्रोल रूम का सृजन किया जा रहा है । जिसका दूरभाष नम्बर 05180-223012 व मोबाइल नम्बर 9454417876 है । जिस पर विद्युत सम्बन्धी शिकायतों को दर्ज कराया जा सकता है ।
तैनात कर्मचारी द्वारा सम्बन्धित शिकायतों को रजिस्टर पर दर्ज करके सम्बन्धित क्षेत्रान्तर्गत उप जिलाधिकारी/सम्बन्धित ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को सूचित करेंगे तथा सूचना उपरान्त शिकायतों के निस्तारण का अंकन किया जायेगा आपातकालीन की स्थिति में अधोहस्ताक्षरी को अवगत करायेंगे ।
उपरोक्त के दृष्टिगत निम्नलिखित कर्मचारियों की ड्यूटी कन्ट्रोल रूम में चक्रवार लगायी गई है उनमें श्री आशीष यादव,अरेंजर बिन्दकी व फतेहपुर- 7607903033,प्रातः 06 बजे अपराह्न 02 बजे तक एवं श्री अशोक कुमार मिश्रा,अरेंजर खागा- 9452540751
श्री बन्दनेश कुमार,विविध लिपिक-7607653651 अपराह्न 02 बजे से रात्रि 10 बजे तक एवं श्री रवि,आर0ए0 टंकक- 7007340124
श्री संजीव कुमार, सीलिंग लिपिक-7985359617 रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक एवं श्री शिवदुलारे,वीडर अभिलेखा गार आंग्ल-9450813813
अतः उक्त सम्बन्धित कर्मचारियों को निर्देशित किया जाता है कि प्रत्येक दिवस की शिकायत/सूचना रजिस्टर में अंकन करते हुये निस्तारण आख्या दर्ज करें । उपरोक्त ड्यूटी अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगा । उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करें ।
