फतेहपुर । आज पूरे विश्व में सनातन धर्म का डंका बज रहा है । सनातन धर्म को अन्य धर्मों के लोग स्वीकारने लगे हैं । जिन्होने हिंदू धर्म को छोड़कर अन्य धर्म स्वीकार किया है वे कायर है । जिन्होंने धर्म के साथ कोई समझौता नहीं किया मुगलों के अत्याचार के बाद भी अपना धर्म नहीं छोड़ा वहीं देश के असली शेर हैं ।
यह बात प्रांत उपाध्यक्ष बजरंग दल वीरेंद्र पाण्डेय ने आज मां पंथेश्वरी धाम में हिंदू विश्व परिषद व बजरंग दल द्वारा आयोजित मातृ शक्ति/दुर्गा वाहिनी के कार्यक्रम में हिंदू समुदाय को सम्बोधित करते हुए कही ।
उन्होंने कहा अशोक सिंघल ने तीन मंदिर मांगे थे लेकिन अब तीन नहीं सारे मंदिर होगें और अब हिंदुस्तान में कोई मजार मस्जिद नहीं रहेगी।
उन्होंने कहा कि बहादुर एक बार मरता है कायर बार बार मिलता है । हिंदू कायर नहीं है हिंदुस्तान व हिंदू संस्कृति की रक्षा के लिए अपने को हर समय तैयार है । उन्होंने मौलवियों वह पादरियों को दिए जाने वाले वेतन पर भी सवाल उठाए । उन्होंने कहा कि भारत में रहना है तो हिंदू बन कर रहना है ।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह ने हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं देते ही हुए कहा कि सनातन धर्म ही सभी धर्मों में पुराना है । सनातन धर्म में ही वसुधैव कुटुंबकम् की भावना समाहित है ।
प्रांत संयोजक बजरंग दल अजीत राज ने कहा कि जो भारत माता की जय बोलेगा वहीं भारत में रह पाएंगा । भारत माता को डायन बोलने वालों के लिए यहां कोई जगह नहीं है ।
विश्व हिंदू परिषद की सह संयोजिका संगीता तिवारी ने कहा कि भारत की अखंडता संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने में नारी शक्ति का हमेशा सहयोग रहा है और हमेशा रहेगा ।
इस मौके पर प्रांतीय सत्संग प्रमुख अनिल सिंह,गंगा नारायण मिश्र,नर्मदा सागर शुक्ला,माया शुक्ला,सीमा सिंह,विजय शंकर मिश्र,राहुल अग्निहोत्री,अंतरराष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी नरोत्तम सिंह,जिलाध्यक्ष शिवा सिंह,वरिष्ठ नेता शांति लाल तिवारी,बाबा श्याम नारायण मिश्र सहित बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, युवा वाहिनी,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
इनसेट…….
हिंदू संगठनों ने निकाली शोभायात्रा
नवरात्रि पर्व के प्रथम दिन मां शैलपुत्री का आह्वान करते हुए हिंदू संगठनों व मां पंथेश्वरी के भक्तों ने बड़ी संख्या में शोभा यात्रा निकाल कर जय श्रीराम,जय मां पंथेश्वरी के गगनभेदी गर्जन के साथ हिंदुओं को जागृत करने का काम किया ।
शोमा यात्रा में सभी के हाथों में केसरिया ध्वज, तलवार लिए थे ।
खजुहा कस्बे का भ्रमण कर शोभा यात्रा का समापन वापस मां पंथेश्वरी धाम में हुआ ।
भारी मात्रा में पुलिस बल रहा तैनात
शोभायात्रा व समारोह स्थल में सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा । थाना बिन्दकी,कल्याणपुर,बकेवर व औग थानों से आए पुरुष व महिला पुलिस सतर्कता के साथ असामाजिक तत्वों पर निगाह जमाए रही ।
कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न होने के बाद पुलिस बल ने चैन की सांस ली । इस मौके पर तहसील प्रशासन के भी अधिकारी मौजूद रहे ।
