फतेहपुर । मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल की आध्यक्षता में गाँधी सभागार कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक की गयी ।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 से 30 अप्रैल तक एवं दस्तक अभियान 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 2023 चलाया जायेगा ।
अभियान की रूप रेखा व तैयारियों के सम्बन्ध में भी समीक्षा की । इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान में जिन विभागों के जो भी दायित्व दिये गये वह उसका पूरी जिम्मेदारी के साथ सकरात्मक सहयोग से अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगें ।
उन्होंने यह भी कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के नियंत्रण करना हम सभी की जिम्मेदारी बनती है । अपने आस-पास साफ-सफाई,कचरा निस्तारण व जल भराव को रोकने तथा शुद्ध पेयजल के इस्तेमाल पर विशेष ध्यान दिया जाय । नगर पालिका शहरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रों में जल की शुद्धता की भी समय-समय पर जाॅच करा ली जाये क्योंकि दूषित पानी पीने से कई तरह की बीमारियां होने की संभावना बनी रहती है ।
उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा इस अभियान में शिथिलता या लापरवाही बरती जायेगी । उनकी जिम्मेदारी तय करते हुए उचित कार्यवाही की जायेगी ।
जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि उक्त अभियान को सफल बनाने में ग्राम प्रधान भी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी को निभायें । उन्होंने प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारयो से कहा कि अपने क्षेत्र के किसी एक गॉव को संचारी/संक्रमक रोग मुक्त मांडल के रूप में तैयार करे । इसके लिए गांव का निरीक्षण करते हुए कार्ययोजना बनाकर कार्य करे । जो सहयोग की आवश्यकता होगी नियमानुसार पूर्ण किया जायेगा ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री धीरेन्द्र प्रताप,मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील भारती,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी,जिला कार्यक्रम अधिकारी,जिला कृषि अधिकारी,जिला सूचना अधिकारी,मुख्य चिकित्साधीक्षक महिला/पुरुष,प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारयो सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे ।
