बिन्दकी/फतेहपुर । अधिवक्ता संघ बिन्दकी के महामंत्री सत्यार्थ सिंह गौतम के खिलाफ तहसीलदार सर्वेश सिंह गौर की ओर से लिखाए गए मनगढ़ंत मुकदमें से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने आज बैठक कर 14 सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन किया ।जिसमें 11 सदस्यों का नाम प्रकाशित किया गया है ।
बैठक में अधिवक्ताओं ने समस्या का निराकरण न होने पर राजस्व कार्यों के बहिष्कार की चेतावनी दी है ।
बैठक में अधिवक्ता सौखीलाल की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है । गठित संघर्ष समिति में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुशील बाजपेई,अधिवक्ता सुरेश तिवारी,अशोक उत्तम,जगन्नाथ सिंह,नरेन्द्र प्रसाद मिश्र, रंगपाल वर्मा,अशोक मिश्रा,कल्याण सिंह यादव,जगदीश निषाद,ऋषभ सिंह, जय नारायण सिंह उर्फ गोली सिंह आदि के नाम शामिल हैं । कोतवाली बिन्दकी को अधिवक्ता सौखी लाल की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि गत 16 अप्रैल को दोपहर तहसील के एक अधिकारी व एक ठेकेदार ने जेसीबी से तहसील में रखे उसके बस्ते का तख्त व कुर्सी हटा दिया और जाति सूचक शब्दों व गलत अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मार पीट किया ।
अधिवक्ता का आरोप है कि पुलिस राजस्व विभाग के अधिकारियों के दबाव में उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है ।जब कि अधिवक्ता संघ के महामंत्री के खिलाफ मनगढ़ंत सरकारी काम में बांधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।
