बिन्दकी/फतेहपुर । पेट्रोल पंप से तेल भरा कर वापस आ रहे बाइक सवार को चार पहिया वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया । घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया ।
जानकारी के अनुसार बिंदकी कस्बा के महरहा रोड स्थित पेट्रोल पंप में तेल भराने गए बाइक सवार पवन कुमार उम्र 18 वर्ष पुत्र सुरेश पाल निवासी जनता रामनगर को चार पहिया वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया ।
घटना के बाद भारी भीड़ लगी रही । घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया ।
