– राशि करण की कटौती दस वर्षकरने,पेंशन बढ़ोत्तरी की भी किया मांग ।
कानपुर । सेवा निवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन उ प्र के आव्हान पर आज 18 मई को कर्मचारियों के मसीहा स्व० बी० एन० सिंह की 24वीं पुण्यतिथि पर आज प्रातः 10 बजे से कोषागार में पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा किया ।
बैठक में आर पी श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि कर्मचारियों के मसीहा स्व० बी०एन० सिंह ने संघर्ष,आन्दोलन एंव हड़ताल करपूर्व सरकार से कर्मचारियों को नकदीकरण अवकाश समेत अनेकों भत्तों का लाभ दिलवाया था । जो आज की सरकार ने सभी देर सुविधाओं को छीनते हुए नकदीकरण अवकाश के साथ सभी भत्ते समाप्त कर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति तक छीन लिया है और कर्मचारी संगठन अनेकों गुटों में बंटे होने के कारण वापस दिलाने में असमर्थ हो रहे हैं । प्रान्तीय उपाध्यक्ष श्री उमेश सिंह ने बताया कि रीजेन्सी हास्पिटल में कोविड-19 का पेंशनर्स से वसूला गया धन वापस करने,राशि करण में 15 वर्षो तक की जा रही कटौती को समाप्त कर 10 वर्ष किया जाना चाहिए ।
संयोजक बी एल गुलाबिया ने बताया कि अन्य प्रदेशों की भांति उ प्र में भी पेंशनरों को प्रत्येक 5 वर्ष में 5%,10%, 15% की पेंशन बढ़ोत्तरी किया जाना चाहिए ।
पेंशनरों के इलाज के दौरान चिकित्सा बालों के भुगतान,उर्सला अस्पताल एंव सी एम ओ कार्यालय में बिलों को कई माह तक लाम्बित रखकर पेंशनरों को अनेकों चक्कर लगाने कोमजबूर किया जाता है । जिस कारण से पेंशनरों में आक्रोश व्याप्त है । इसलिए पेंशनर्स मांगों को लेकर मुख्यमंत्री उ प्र सरकार को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कानपुर को लेकर उनसे मांग किया जाता है कि पेंशनरों की मांगों पर तत्काल मानवता पूर्वक विचार कर कोरोना काल में रोकी गयी रेलवे किराये में छूट एंव 18 माह का मंहगाई भत्ता समेत कानपुर नगर के जिलाधिकारी के पूर्व ओएसडी श्री चन्द्रपाल से कोविड -19 में वसूला गया अधिक धनराशि तत्काल वापस कराने की मांग किया ।
प्रर्दशन में प्रमुख रूप से उमेश सिंह,बेनी सिंह सचान,बी एल गुलाबिया,आर पी श्रीवास्तव एडवोकेट, अशोक कुमार मिश्रा, राजेश खन्ना,जगदीश मिश्रा,ताराचन्द्र,रविन्द्र कुमार मधुर,कृष्ण बहादुर सिंह,वंशी कठेरिया,राम हरि,शिवकुमार,हीरालाल शर्मा, स्नेहलता लाल,रामरानी कटियार,विमला मिश्रा,सरोज शर्मा,मुन्नी दुबे,मंन्जू,राम सिंह यादव,समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।
