कानपुर । कानपुर कमिश्ननरेट के महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हाथीपुर और गंगागंज रेलवे ट्रैक के बीच में खंबा नम्बर 1002/4 के पास ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई ।
घटना की सूचना पाकर महाराजपुर पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी ।रेलवे ट्रैक पर होने से रेलवे कर्मचारी जीआरपी पुलिस का इंतजार करते रहे हैं । जिसे लेकर हाथीपुर और गंगागंज रेलवे ट्रैक पर दोनों तरफ के ट्रेन घंटों आवागमन बाधित रहा ।महाराजपुर क्षेत्र के हाथीपुर के मजरा ढोकरा निवासी सुमन पाल पत्नी अशोक पाल (45) ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई ।
हादसे की जानकारी राहगीरों ने फोन द्वारा महाराजपुर पुलिस को दी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व जीआरपी ने महिला के शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त कर हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी । जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया । और घटना की जांच में जुट गई ।
