फतेहपुर । जहानाबाद थाना क्षेत्र मे मंगलवार को हुए मार्ग दुर्घटना बाद डग्गामार वाहनों के विरुद्ध क्षेत्रीय प्रशासन जैसे ही सतर्क हुआ तो डग्गामार वाहनों में हड़कंप मच गया । फिर भी डग्गामार वाहनों में सुधार कम नजर आ रहा है ।
विदित हो कि जहानाबाद क्षेत्र में मंगलवार को सीएनजी रिक्शा में टैंकर द्वारा दी गई दर्दनाक घटना पर क्षेत्रीय लोग सहम गए हैं । वही हुई इस दर्दनाक घटना पर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार जिलाधिकारी के निर्देश पर जहानाबाद पुलिस प्रशासन ने बिना रजिस्ट्रेशन,बिना नंबर प्लेट,बिना लाइसेंस व बिना कागज के चलने वाले डग्गामार वाहनों को यातायात नियमों को अनुपालन न करने पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 40 वाहनों पर कार्यवाही की है ।
वही थाने में पहुंचे वाहनों को छुड़ाने के लिए सफेद पोशो सहित अन्य लोगों का प्रयास जारी हुआ । जिसमें पुलिस की सक्रियता से उन्हें बाहर का रास्ता देखना पड़ा ।
थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर डग्गामार वाहनों पर 3 दर्जन से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की गई है अन्य डग्गामार वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के लिए क्षेत्रीय पुलिस बल सतर्क होकर वाहनों की तलाश कर रही है । यातायात नियमों के विरुद्ध जो भी डग्गामार वाहन गिरफ्त में आयेंगे तो उन पर कार्रवाई सुनिश्चित है ।
