कानपुर । आज शनिवार को कानपुर कमिश्नरेट के महाराजपुर थाना में मंडलायुक्त लोकेश एम व डीसीपी पूर्वी रवीन्द्र कुमार के नेतृत्व में महाराजपुर थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया । दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुना । कई महीनों से लंबित चल रहीं । विवेचनाओं पर डीसीपी ने कड़ी नाराजगी जताते हुये शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए हैं ।
वही इस बीच मंडलायुक्त ने कानूनगो व लेखपालों की क्लास ली । संपत विवाद का लेखाजोखा का ब्यौरा मांगा जो कि सभी लेखपाल गोलमोल जवाब देते नजर आए इस पर मंडलायुक्त लोकेश यम ने नाराजगी व्यक्त की और एसडीएम नरवल गुलाबचंद्र अग्रहरि को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए सभी लेखपालों की रिपोर्ट मांगी है । डीसीपी पूर्वी रवीन्द्र कुमार ने क्षेत्र में हो रही घटनाओं के सम्बंध में एसीपी अमरनाथ से चर्चा की ।
इस दौरान काफी समय से लंबित मामलों को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और शीघ्र निस्तारण के लिए थानाध्यक्ष महाराजपुर को निर्देशित किया है । इसी बीच समाधान दिवस में एक फरियादी बड़ागांव निवासी श्यामा देवी ने मंडलायुक्त को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि बीते दिनों उनके बेटे महेश का शव सन्दिग्ध परिस्थितियों में फांसी से लटकता हुआ नवनिर्माण घर में मिला था । महेश की मां ने अपनी बहू मीना व उसके परिवारीजनों में हत्या का आरोप लगाया । मंडलायुक्त ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एसीपी चकेरी को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया ।
