कानपुर । महाराजपुर क्षेत्र के अंतर्गत उस हड़कंप मच गया जब एक सड़क हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए । इसमें से सात लोगो की हालत गंभीर बनी हुई है ।


मिली जानकारी के अनुसार तिलसहरी खुर्द से सरसौल स्थित जय गुरुदेव आश्रम में मुंडन कराकर घर वापसी कर रहे थे ।उसी दौरान हाथीगांव से सरसौल स्टेशन जाने वाले मार्ग पिक अप अनियंत्रित होकर पलट गई । हादसे की सूचना पाकर डायल 112 (0425) मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सरसौल स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया । जहां डॉक्टरों ने सात लोगों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । वहीं हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़ कर मौके से फरार हो गया । हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । घटनाक्रम के क्रम अनुसार महराजपुर क्षेत्र में शनिवार दोपहर को तिलसहरी खुर्द निवासी रामचन्द्र की बेटी सिमरन (3) वर्ष का सरसौल स्थित जय गुरुदेव आश्रम में मुंडन कराकर घर वापसी कर रहे थे । तभी हाथीगांव के पास तेज रफ्तार पिअकप अनियंत्रित होकर पलट गया । हादसे में करीब 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए ।
सूचना पाकर पुलिस महकमे हड़कंप मच गया । तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सरसौल सीएचसी में भर्ती कराया गया । जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर सात लोगों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।
वहीं हादसे के बाद पिकअप चालक सत्यम पुत्र कल्लू निवासी तिलसहरी खुर्द मौके से भाग निकला ।
वही घायलों में कमलेश पुत्र मुन्ना सविता निवासी तिलसहरी खुर्द (32) वर्ष, उर्मिला देवी पत्नी राम सजीवन निवासी तिलसहरी खुर्द (50) वर्ष,सोनिका पत्नी विश्राम निवासी(30) वर्ष,रूपरानी पत्नी श्रवण (40) वर्ष,मंजू पत्नी नरेश निवासी सरसौल (45) वर्ष, आशू पुत्र सर्वेश निवासी सरसौल (8) वर्ष, खुशबू पुत्री इंद्रपाल तिलसहरी खुर्द (32) वर्ष, लक्ष्मी पत्नी सूबेदार सरसौल (26) वर्ष, सोमवती पत्नी जिलेदार तिलसहरी खुर्द (48) वर्ष, माधुरी पत्नी रामचन्द्र तिलसहरी खुर्द (24) वर्ष, सुरजना पत्नी पुत्तीलाल निवासी तिलसहरी खुर्द (42) वर्ष, शिवम पुत्र सूरज निवासी तिलसहरी खुर्द (07) वर्ष,सत्यम पुत्र सूरज (07) वर्ष, जानू पुत्री सरवन (10) वर्ष,सीमा पत्नी सूरज (24) वर्ष,विमला पत्नी प्रकाश कल्लू (48) वर्ष,मीरा पत्नी कल्लू (37) वर्ष, आशू वर्मा पत्नी मोनू (27) वर्ष,उत्सव (03) वर्ष, सोनम पुत्री इंद्रपाल (15) वर्ष,रीना पत्नी बब्लू (30) वर्ष, राम प्यारी पत्नी कैलाश (56) वर्ष ।
वहीं इस सम्बंध में सरसौल चौकी इंचार्ज पवन तिवारी ने बताया कि हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया । मामले की जांच पड़ताल की जा रही है ।
