फतेहपुर । सम्पूर्ण समाधान दिवस सदर में श्री सूरज पटेल मुख्य विकास अधिकारी फतेहपुर द्वारा प्रतिभाग किया गया । समाधान दिवस में जनता की समस्याये सुनी गयीं तथा उनके निराकरण हेतु सम्बन्धित उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया ।
समाधान दिवस के उपरान्त मुख्य विकास अधिकारी फतेहपुर द्वारा विकास खण्ड बहुआ अन्तर्गत फतेहनगर करसूमा गौवंश आश्रय स्थल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया ।
मौके पर नायब तहसीलदार (नगर),सम्बन्धित लेखपाल, ग्राम प्रधान व गौपालक उपस्थित रहे गौशाला में 197 पशु संरक्षित पाये गये । हरा चारा,भूसा आदि की पर्याप्त उपलब्धता पायी गयी । पशुओं के पानी पीने हेतु बनायी गयी चरही में काई लगी थी । जिसे तत्काल साफ कराने के निर्देश दिये गये । गौशाला में बाउन्ड्रीवॉल व पार्टीशन हेतु लगी जाली टूटी पायी गयी । जिसे ठीक कराने के निर्देश दिये गये । साफ-सफाई संतोषजनक पायी गयी ।
तदोपरान्त नगर पालिका परिषद् अन्तर्गत कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया गया । उक्त गौशाला का संचालन NGO वासु गौसेवा संस्थान द्वारा किया जा रहा है ।


निरीक्षण के समय नायब तहसीलदार विकास पाण्डेय,उप पशु चिकित्साधिकारी श्री रामधन त्रिपाठी, श्री रवि प्रकाश पशुधन प्रसार अधिकारी, संस्था अध्यक्ष श्री पुष्कर श्रीवास्तव व ग्राम प्रधान उपस्थित रहे ।
गौशाला में 460 पशु संरक्षित हैं । साफ-सफाई, हरा चारा, भूसा आदि की पर्याप्त उपलब्धता है गौशाला के भीतर खाली पड़ी भूमि पर अतिरिक्त शेड का निर्माण कराते हुये और अधिक संख्या में पशु संरक्षित करने के निर्देश दिये गये । संस्था अध्यक्ष द्वारा अवगत कराया गया कि गौशाला में बनाये गये कण्डे बाहर भी निर्यात किये जा रहे हैं । अन्य गौवंश आश्रय स्थलों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु व्यवसाय के उक्त मॉडल को अन्य गौशालाओं में भी लागू करने का सुझाव दिया गया ।
