कानपुर । नरवल तहसील के तिलसहरी बुजुर्ग में मन की बात (संवाद) कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला कल्याण ,बाल विकास पुष्टा चार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ल का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुष्प भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के तहत देशवासियों के साथ अपने विचार साझा किया । इस कार्यक्रम की यह 102वीं कड़ी हुई ।
दरअसल, यह कार्यक्रम माह के अंतिम रविवार को होता है । इस बार माह का अंतिम रविवार 25 जून को है । लेकिन पीएम मोदी की विदेश यात्रा की वजह से यह कार्यक्रम 18 जून को किया गया है ।
मुख्य अतिथि ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है । उन्होंने कहा कि देश सफलता की शिखर की ओर बढ़ रहा है । इसके लिए ‘सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास’ हो रहा है । इसी तरह नरवल कस्बा,सरसौल कस्बा, महाराजपुर आदि क्षेत्रों में लोगों ने मन की बात को सुना ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद अकबरपुर लोकसभा अनिल शुक्ला वारसी,धीरज पाण्डेय उर्फ कल्लू पाण्डेय, गुड्डू बाजपेई,धीरू बाजपेई,अंकित बाजपेई, विनय तिवारी, उत्कर्ष तिवारी,मुकेश पाण्डेय वीरू दिवेदी,दिनेश पाण्डेय पूर्व प्रधान, सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे ।
