फतेहपुर । जनपद में सारस गणना 26 व 27 जून को की जाएगी ।
यह जानकारी देते हुए डीएफओ रामानुज त्रिपाठी ने अवगत कराया की प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव से प्राप्त निर्देशों के क्रम में 26 और 27 जून को ग्रीष्मकालीन सारस गणना का कार्य किया जाना है । सभी शिक्षण संस्थाओं प्रबुद्ध नागरिकों व स्वयंसेवी संस्थाओं से अपील की गई है कि जहां कहीं भी सारस दिखाई दे । उनके जीपीएस युक्त फोटोग्राफ व उनकी संख्या मेल आईडी dfofatehpur@gmail.com पर भेज दें ।
उन्होंने बताया कि विभागीय कार्यालय का CUG नंबर 7839435174 है । मेल आईडी वा व्हाट्सएप पर तस्वीर भेज सकते हैं ।
1 जुलाई 2014 को सारस को राज्य पक्षी घोषित किया गया था । डीएफओ ने बताया कि 2021 में ग्रीष्मकालीन सारस गणना में फतेहपुर में 97 सारस देखे गए वहीं वर्ष 2022 में 105 सारस देखे गए थे ।
मुख्य रूप से बड़ागांव मझरिया, बहुआ, भिटौरा,रावतपुर, ठिठौरा ,सातों,नरैनी, अंदमऊ आदि स्थानों पर पाए गए ।
सारस क्रेन ऐतिहासिक रूप से देश के उत्तरी व उत्तर पश्चिमी तराई क्षेत्रों में गंगा नदी के मैदानों में पाई जाती है । इसको पवित्र पक्षी माना जाता है इस पक्षी के साथ कई मिथक जुड़े हुए हैं । इस पक्षी को बिना शर्त प्यार, भक्ति व सौभाग्य के शाश्वत प्रतीक के रूप में भी जाना जाता है । सारस क्रेन को विशेषाधिकार प्राप्त सामाजिक दर्जा प्राप्त है ।
