हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश की संभावना है । मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने भारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है । मौसम विभाग ने 26 और 27 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है । इसके बाद 31 जुलाई तक यलो अलर्ट जारी रहेगा । ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए प्रदेश के कई क्षेत्रों में बाढ़ की संभावना है । भारी बारिश की स्थिति में चंबा,कांगड़ा,सिरमौर,शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू,मंडी व किन्नौर जिले में अगले 24 घंटों के लिए अचानक बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है । हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है ।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में मॉनसून के कारण हुई दुर्घटनाओं में कुुल 168 लोगों की मौत हो चुकी है । इनमें 48 मौतें केद्र सरकार की ओर से अधिसूचित आपदा दुर्घटनाओं में हुई हैं । ये मौतें बाढ़ व भूस्खलन के कारण हुई है । 120 मौते राज्य सरकार की ओर से अधिसूचित आपदा दुर्घटनाओं में हुई हैं ।
प्रदेश भर में 566 सडक़ें, 6624 पेयजल योजनाएं बंद
प्रदेश में दौ एनएच समेत 566 सडक़ें अभी भी बंद हैं । वहीं, वाटर सप्लाई की 6624 स्कीमें बंद हैं। बिजली के सैंकड़ो ट्रांसफार्मर बंद है । रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 5350.41 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है । लोक निर्माण विभाग को 1739.92 करोड़, जलशक्ति विभाग 1543.92, बिजली बोर्ड को 1482.72 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है । बागबानी विभाग को 144.88 करोड़ का नुकसान हुआ है । शहरी विकास विभाग को 6.47 करोड़ के नुकसान का आकलन है । प्रदेश में बाढ़ व भू-स्खलन से 606 घर पूरी तरह से ढह गए हैं, जबकि 5363 को आंशिक नुकसान हुआ है ।
मां बज्रेश्वरी को चढ़ी मिंजर बनेर में विसर्जित,लोगों और पुजारियों में खूब दिखा उत्साह
