फतेहपुर । अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर ने बताया कि जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर रणंजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मीटिंग कक्ष में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 09 सितम्बर 2023 के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक वादो के निस्तारण के लिए जनपद के सभी बैंक के अधिकारियो की बैठक आहूत की गयी ।

उक्त बैठक में रणंजय कुमार वर्मा,माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर, मो0 अहमद खाॅन,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत फतेहपुर,श्रीमती नित्या पाण्डेय,अपर जिला जज /सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर,श्री परशुराम त्रिपाठी सी0ओ0 फतेहपुर,श्री अशोक अग्रणी जिला प्रबन्धक, बैंक आफ बडौदा फतेहपुर,श्री गौरव त्रिपाठी सहायक प्रबन्धक ,बैंक आफ बडौदा, फतेहपुर, श्री मयंक पटेल, यूको बैंक फतंेहपुर, श्री आशुतोष कुमार मिश्रा, विधि सलाहकार श्रीराम फायनेन्स लिमिटेड फतेहपुर, श्री तनमय त्रिपाठी, बैंक आफ बडौदा ग्रामीण बैंक, फतेहपुर, श्री मुकेश सिन्हा भारतीय स्टेट बैंक फतेहपुर, श्री अनिल कुमार, इंडियन बैंक फतेहपुर, श्री प्रकाश नरायन,यूनियन बैंक फतेहपुर,श्री गौरव चैबे बैंक आफ इण्डिया फतेहपुर, श्री मनीष टंडन सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया फतेहपुर, श्री आशीष सिंह इंण्डसइण्ड, श्री दीपक बैंक आफ बडौदा फतेहपुर, मो0 शावेज, केनरा बैंक फतेहपुर, सु0श्री0 छाया कुमारी, इण्डियन ओवरसीज बैंक आदि उपस्थित आये ।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे माननीय श्री रणंजय कुमार वर्मा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फतेहपुर द्वारा बैठक में उपस्थित बैंक के समस्त अधिकारियो को यह निर्देश दिया गया कि आप अपने स्तर से बकायदारो को ससमय नोटिसे भेजवाये एवं बैंक की तरफ से उपस्थित आये लीड बैंक प्रबन्धक को ज्यादा से ज्यादा ऋण से सम्बन्धित विवादो को इस राष्ट्रीय लोक अदालत में चिन्हित कर नोटिसे ससमय प्रेषित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
इसी क्रम में मो० अहमद खाॅन,अपर जिला एवं सत्र न्याया धीश/नोडल अधिकारी,लोक अदालत द्वारा पिछली राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंको के प्री ट्रायल विवादों को अधिकाधिक संख्या में निस्तारित किये जाने के लिए सराहना की एवं सभी से यह अपेक्षा किया गयाकि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 9 सितंबर 2023 में ज्यादा से ज्यादा प्री-ट्रायल विवादो को चिन्हित कर अधिकाधिक प्री-ट्रायल विवादों को निस्तारित कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगो को राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ आम जनमानस तक पहुॅचाए जा सके ।
