बिन्दकी/फतेहपुर । कस्बे में गुरुवार से रामलीला मैदान में विधायक जय कुमार सिंह जैकी की मां की प्रथम पुण्यतिथि में “महक एम्यूजमेन्ट पार्क” के प्रदर्शनी मेले की शुरु से जलपरियां आकर्षक का केन्द्र बनी हैं ।
मेला प्रभारी ने बताया कि रामलीला मैदान में महक एम्यूजमेन्ट पार्क के द्वारा लगाये गए मेले में सबसे ज्यादा लोग जलपरियां देखने के लिए आ रहे है । हर दिन जल परी शो देखने के लिए लोग उमड़ रहे हैं । जो कि मेले को और आकर्षित करती हैं । बाकी लोग प्रदर्शनी का आनन्द ले रहे है ।
