फतेहपुर । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला स्वास्थ्य समिति, शाषी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
उन्होंने कहा कि केन्द्र प्रभारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन इच्छाशक्ति के साथ पूरी जिम्मेदारी से करते हुए नागरिको को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए । स्वास्थ्य संबंधी सभी पैरामीटर्स की बिन्दुवार समीक्षा की और पिछली बैठक के कार्यवाही की पुष्टि की । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना व सेवा प्रदाता के भुगतान में जिन स्वास्थ्य केंद्रों का प्रतिशत कम है जिस का सपष्टी करण लेने के निर्देश संबंधित को दिए ।
उन्होंने कहा कि गर्भवती/धात्री/बच्चों का टीकाकरण का कार्य समय से कराया जाय और गर्भवती महिलाओं की सभी जांच समय से कराए । एसएनसीयू में भर्ती बच्चो के डिस्चार्ज के बाद में उन पर निगरानी बनाए रखे और आशा कार्यकत्री के माध्यम से फीड बैक ले ।
उन्होंने कहा की सभी केन्द्र प्रभारी आशा कार्यकत्री एवं ऐनम के साथ नियमित बैठक करे, साथ ही उनके कार्यों पर निरंतर निगरानी बनाए रखे । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में खून की सभी जांचे कराई जाय, जिसके लिए जो भी सामग्री की आवश्यकता है नियमानुसार कार्यवाही करते हुए सामाग्री की पूर्ति की जाय । बीएचएनडी दिवस पर सभी स्वास्थ्य सुविधाएं व जाँच संवेदनशीलता के साथ करायी जाय ।
उन्होंने कहाकि सभी स्वस्थ्य केंद्रों में दवाईयों के स्टाक का निस्तारण समय से करते हुए उनकी मांग कर ले, ताकि स्वास्थ्य केंद्रों में दवा की उपलब्धता बनी रहे ।
ई-कवच पोर्टल,मन्त्रा पोर्टल,आर0सी0एच्0 पोर्टल,एच0आई0एम0 एस0 पोर्टल,यू0पी0एच0एम0आई0एस0 पोर्टल आदि सभी स्वास्थ्य विभाग के पोर्टलो पर समय से शत प्रतिशत फीडिंग कराना सुनिश्चित करें । हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान दिया जाय । आशा व ऐनम के माध्यम से नागरिको को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए जागरूक करें और यदि कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से संपर्क करें ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 डा0 इस्तियाक अहमद, सीएमएस महिला व पुरुष,डीपीएम डॉ० लाल चन्द्र गौतम,डॉ० सुरेश सहित ईएमओवाईसी सहित संबन्धित उपस्थित रहे ।
