– कलाकरों ने सुंदर-सुंदर झांकियों से मोहा मन, झूमते नजर आए श्रृद्धालु ।

कानपुर । गणेश महोत्सव क्षेत्र में जगह-जगह धूमधाम से मनाया जा रहा है । सुबह भगवान गणेश जी का विधि-विधान के साथ पूजन कर आरती की गई । जिसमें काफी संख्या में भक्त उपस्थित रहे । शाम को भजन संध्या के कार्यक्रम हुए । इसमें भजन गायक कलाकारों ने श्री गणेश भगवान के सुंदर-सुंदर भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । बाबा गणपत महाराज के भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे ।
सरसौल कस्बा स्थित श्री लोक पालेश्वर महादेव मन्दिर प्रांगण में श्री गजानन कमेटी द्वारा 13वां श्री गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया गणेश महोत्सव पंडाल में गणेश महोत्सव पंडाल में आचार्य पंडित लक्ष्मी नारायन बाजपेई के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गई । इसके बाद शाम को कलाकारों द्वारा भगवान गणेश की झांकी व सुंदर-सुंदर भजन प्रस्तुत किए गए । गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पंडाल गूंज उठा ।
आचार्य पंडित लक्ष्मी नारायण बाजपेई ने बताया कि पौराणिक कथा के मुताबिक भादो माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था और इसलिए इस दिन को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है । भगवान गणेश के जन्मोत्सव के दिन लोग उन्हें अपने घरों में लेकर आते है और उनकी विधि विधान से पूजा करते है । वही सभी भक्तो ने गणपति बप्पा मोरया के नारे लगाए ।
वहीं कमेटी अध्यक्ष गुड्डू शुक्ला ने बताया कि 19 सितंबर से गणेश महोत्सव की शुरुवात हुई है । जो 25 सितंबर को मूर्ति विसर्जन किया जायेगा और 26 सितंबर को कन्याभोज एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा ।
इस अवसर पर गजानन कमेटी के सदस्य पिंटू शुक्ला ,पुतुल शुक्ला ,कैलाश साहू,चुन्नू साहू,सुमित साहू,रवि सिंह, संजय कश्यप ,डिटीन सिंह आदि गजानन कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे ।
