– शहरी गैस पाइपलाइन का कार्य मार्च 2024 तक हो जाएगा पूरा-साध्वी निरंजन ज्योति
फतेहपुर । धनतेरस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री जी द्वारा ₹2,312 करोड़ लागत से प्रदेश में ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के 1.75 करोड़ लाभार्थी परिवारों के लिए निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर रिफिल वितरण अभियान का शुभारंभ लोक भवन लखनऊ से हुआ । जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में सांसद/राज्यमंत्री उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और ग्रामीण विकास भारत सरकार साध्वी निरंजन ज्योति,विधायक खागा श्रीमती कृष्णा पासवान,विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता,अध्यक्ष जिला पंचायत अभय प्रताप सिंह,मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ,अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी की उपस्थिति में देखा व सुना गया ।
इस मौके पर जनपद फतेहपुर के 197वें स्थापना दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में केक काटकर समस्त जनपदवासियों को स्थापना दिवस एवं धनतेरस, दीपावली की शुभकामनाएं दी ।
उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय @myogiadityanath जी द्वारा धनतेरस के अवसर पर 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के 1.75 करोड़ लाभार्थियों के लिए निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर रिफिल वितरण अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम के तहत फ़तेहपुर में लाभार्थियों को रसोई गैस सिलेंडर वितरित किए। pic.twitter.com/kEOQSJisSI
— Sadhvi Niranjan Jyoti (मोदी का परिवार) (@SadhviNiranjan) November 10, 2023
इस दौरान श्रीमती सरोज,ममता,निगार बेगम,रेहाना, गायत्री, रन्नो आदि 11 प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को प्रतिकात्मक स्वरूप गैस सिलेण्डर के सब्सिडी राशि का प्रतिकात्मक चेक वितरित किया गया ।
सांसद/केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री भारत सरकार, श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उज्ज्वला योजना के रूप में वर्ष 2016 में मिले इस उपहार ने लाखों वंचित एवं गरीब परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराके उन्हें स्वस्थ जीवन के राह पर चलने का मार्ग दिखाया है । जिसके अन्तर्गत पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्राप्त हुआ । उज्ज्वला योजना ने लोगों के जीवन को बचाया है और उनको एक स्वस्थ राह पर चलने का मार्ग भी दिखाया है ।
उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार दीपावली और होली पर फ्री में रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने का कार्य भी कर रही है । इसी क्रम में आज दीपावली त्यौहार के उपलक्ष्य में धनतेरस के दिन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को यह लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है ।
धनतेरस के दिन आपके जीवन में खुशियां लाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर दिया जा रहा है । उन्होंने सभी से अपील किया कि जिन लोगों ने गैस कनेक्शन का आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया है वे जल्द से जल्द अपने गैस कनेक्शन का आधार प्रमाणीकरण अवश्य करायें जिससे सभी को निःशुल्क गैस सिलेण्डर का लाभ मिल सके ।
जनपद फतेहपुर दिन प्रतिदिन विकास की ओर अग्रसर है । किसी भी जनपद की पहचान उसके कार्यों से होती है । उन्होंने कहा कि गाजीपुर–विजयीपुर मार्ग को स्वीकृति मिल गई है । प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार इंद्रप्रस्थ एजेंसी के माध्यम से गैस पाइप लाइन हर को पहुचाई जा रही है । शहरी गैस पाइप लाइन का कार्य मार्च 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा ।
अध्यक्ष जिला पंचायत ने कहा कि जब गांव और शहर आबाद होगा,स्वस्थ एवं संपन्न होगा,तभी हम देश की संपन्नता की तरफ आगे बढ़ेंगे ।
उन्होंने मुख्यमंत्री जी को बधाई देते हुए कहा कि धनतेरस के अवसर पर आप लोगों को जो सौगात दी है । इससे उन्होंने अपने संकल्प को दोहराया भी है कि दीपावली एवं होली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क गैस सिलेंडर का वितरण किया जाएगा ।
उन्होने कहा कि आप इस योजना से आप केवल लाभान्वित ही नहीं होंगे, बल्कि इससे आप सभी लोगों का त्यौहार भी अच्छा होगा और समाज भी अच्छा होगा ।
विधायक खागा ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से ही मातृ शक्तियों का लगातार विकास हो रहा है और प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सोच का ही परिणाम है कि महिलाओ को मालिकाना हक मिल रहा है जैसे घरौंनी,रसोई गैस,आवास, शौचालय,राशन कार्ड आदि के माध्यम से दिया जा रहा है । पूर्ववर्ती सरकारों में गैस सिलेंडर की रसोई गैस कनेक्शन, रिफलिंग में लाईन लगाकर कराना पड़ता जो अब खत्म हो गया है और आसानी से रसोई गैस मिल जा रही है ।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 02 निःशुल्क एल०पी०जी० सिलेण्डर रिफिल प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है । जनपद में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के 02 लाख,76 हजार, 05 सौ, 58 लाभार्थी है ।
उन्होंने पूर्ति विभाग व गैस एजेंसियों को निर्देशित किया कि जिन लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण कार्य शेष है जल्द से जल्द पूरा कराए और और योजना का लाभ दिलाए ।
इस अवसर पर गैस एजेंसियों के पदाधिकारीगण और लाभार्थि गण सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
