बकेवर/फतेहपुर । देवमई विकास खंड के खरौली गाँव में आंगनबाड़ी केंद्र की हालत खस्ता है । जहाँ अधिकांश ताला ही लटका रहता हैं । जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण केंद्र कागज पर ही संचालित हो रहा है । आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चे तो नामांकित हैं । लेकिन ताला लटकने के कारण कोई बच्चा जाता ही नही है ।
शुक्रवार की सुबह 11:20 बजे खरौली आंगनबाड़ी केंद्र में ताला लटकता मिला । जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । हालांकि अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है । ग्रामीणों ने बताया कि यह केंद्र लगभग बंद ही रहता है । कार्यकत्री की लापरवाही के कारण इसका ताला कभी-कभी ही खुलता है । आंगनवाड़ी के तहत मिलने वाले सामान भी बच्चों तक नही पहुंच पाता हैं । इससे बच्चों को नियमित रूप से पोषक आहार नहीं मिल पाता है ।
आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए ब्लॉकों में सीडीपी ओ और मुख्य सेविकाओं की तैनाती की गई है ।
इस विषय में देवमई सीडीपीओ अर्जुन सिंह से केंद्र के विषय मे बात की गई तो उन्होंने बताया कि जाँच की जा रही है ।
