– भगवान धनवंतरि के चित्र पर माल्यार्पण कर लोगों के उत्तम स्वास्थ्य की की गई कामना
फतेहपुर । “आठवें आयुर्वेद दिवस” के परिपेक्ष्य में “हर दिन हर किसी के लिये आयुर्वेद” के अंतर्गत “छात्रों के लिये आयुर्वेद” विषय पर आज राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बरिगवां में एक कार्यक्रम का आयोजन औषधिक धर्मेन्द्र के द्वारा किया गया ।
धनवंतरि जयंती के अवसर पर आयुर्वेद के जनक वैद्य धनवंतरि के चित्र पर माल्यार्पण कर लोगों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई ।
इस मौके पर स्थानीय प्राथमिक विद्यालय बरिगवां की बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कर लोगों से निजात पाने के लिए आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति अपनाने के लिए जागरूक किया ।
इस मौके पर छात्र छात्राओं को बताया गया कि आयुर्वेद से असाध्य रोगों को बिना साइड इफैक्ट के जड़ से खत्म किया जा सकता है । आयुर्वेदिक उपचार से इम्यूनिटी सिस्टम को भी बढ़ाया जा सकता है । जिससे लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास हो । औषधिक महेंद्र ने वर्तमान में चल रही संक्रामक बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए ।
इस मौके पर औषधिक महेंद्र व अमर सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
