बिन्दकी/फतेहपुर । नगर व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए गए अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार दुबे के निर्देशानुसार में बिन्दकी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय व नायब तहसीलदार प्रतिमा द्विवेदी ने संयुक्त रूप से पुलिस बल के नगर के सभी धार्मिक स्थलों से ध्वनि विस्तारक यंत्रों को उतरवा दिया ।

थाना प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि धनतेरस दीपावली,भैयादूज त्योहार पर नगर में शांति और आपसी भाई चारा बनाए रखने की दृष्टि से ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पाबंदी लगाई गई है । जिससे त्योहार पर सामाजिक समरसता बनी रहे ।
