फतेहपुर । अपर जिला जज /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर के तत्वाधान में श्रीमती नित्या पाण्डेय अपर जिला जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डोड टू डोर अभियान एवं लीगल एड क्लीनिक में कार्यरत पराविधिक स्वयं सेवको के द्वारा किये जा रहे कार्य सत्यापन हेतु जनपद के समस्त तहसील स्तर पर एवं मुख्यालय स्तर पर कार्यरत समस्त पी.एल.वी.गणो की बैठक आहूति की गयी ।
उक्त बैठक में माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्गत किये गये पराविधिक स्वयं सेवको के कार्य सत्यापन प्रमाण पत्र के सम्बन्ध में कार्य को सत्यापन प्रक्रिया एवं विधिक सहायता पाने वाले लाभार्थी से सम्बन्धित विवरण को पराविधिक स्वयं सेवका द्वारा किय प्रकार से भरा जाना है एवं लाभार्थी को निःशुल्क विधिक सहायता हेतु कौन-कौन से प्रमाण पत्र होने चाहिये एवं किस-किस प्रकार की सहाता मिल सकती है जिसके सम्बन्ध में अपर जिला जज/ सचिव श्रीमती नित्या पाण्डेय द्वारा बताया गया ।
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरुप रुपरेखा के अनुसार ही पी0एल0वी0 गणो को गांव-2 में सभी लोगो को डूर-टू डूर जाकर विधिक सेवाओ के बारे में जानकारी प्रदान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही तहसील स्तर व ग्राम स्तर पर विधिक जागरुकता शिविर कार्यक्रम को सफल बनाये जाने हेतु ग्राम प्रधान/तहसीलदार कार्य का सत्यापन प्रमाण पत्र देगा । सभी पराविधिक स्वयं सेवको को यह भी अवगत कराया गया कि बिना कार्य सत्यापन के आप के द्वारा आगे से किये जा रहे कार्य निर्धारित प्रारुप/फार्मेट में सत्यापन के उपरान्त ही मानदेय दियाये जाने हेतु मांग पत्र राज्य विधिक सेवा प्रधिकरण को प्रेषित किया जायेगा ।
उपरोक्त बैठक में मुख्यालय,सदर तहसील,खागा तहसील एवं बिन्दकी तहसील के पराविधिक स्वयं सेवक उपस्थित रहे ।
