– घटना में प्रयुक्त कार, बाइक,तमंचा कारतूस व चाकू सहित तीन गिरफ्तार

फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज औंग थाना पुलिस ने कार में लिफ़्ट देकर राहगीरों को लूटने वाले गिरोह का भांडाफोड़ करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने एक कार का सहारा लेकर पिछले अगस्त माह में आशापुर गांव के समीप एक व्यक्ति को कार में लिफ़्ट देकर तमंचे के बल पर 15 हज़ार रुपये नगद व ऑनलाइन एप्प्स के जरिये 48500 रुपये जबरन ट्रांसफर करवाया था ।
जिस घटना का सफल खुलासा करते हुए आज औंग पुलिस ने शैलेंद्र कुमार उर्फ़ शीलू पुत्र राकेश कुमार सोनकर और रंजीत कुमार कश्यप पुत्र दिनेश कश्यप निवासीगण कस्बा अमौली थाना चांदपुर व रोहित कुमार उर्फ़ मारुती पुत्र राम स्वरूप प्रजापति निवासी शाह थाना गाजीपुर को लूट के 9790 रुपये, घटना में प्रयुक्त एक होंडा अमेज कार, एक बिना नंबर प्लेट की सफेद अपाचे बाईक व एक तमंचा, दो कारतूस 315 बोर व एक चाकू के साथ मुखबिर की सूचना पर छिवली नदी पुल के समीप से गिरफ्तार किया है ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में औंग थानाप्रभारी निरीक्षक श्रीमती विद्या यादव ,उप निरीक्षक हरिनाम सिंह, कांस्टेबल विवेक, कांस्टेबल रामसिंह,कांस्टेबल हरिश,कांस्टेबल हरेश ,कांस्टेबल बॉबी, कांस्टेबल अनिल यादव रहे ।
इस विषय मे अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर विजय शंकर मिश्रा व बिन्दकी क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार दुबे ने बताया कि औंग थाना पुलिस ने पूर्व में हुई लूट की घटना का अनावरण करते हुए तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया जा रहा है ।
