फतेहपुर । कौशल विकास मिशन व सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेला व कैरियर काउंसिलिंग कार्यशाला का आयोजन सठिगवां में आयोजित किया गया ।
यह जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के संकल्प हर हाथ,हर परिवार को रोजगार उपलब्ध कराकर उसे आत्मनिर्भर बनाने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आज कोल्विन मैनेज मेन्ट सोल्यू, प्रा.लि.सठिगवाँ में रोजगार मेला व करियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें 200 से अधिक अभ्यर्थियों की कॅरियर काउन्सिलिंग की गयी ।
रोजगार मेले में प्रदेश स्तर की शिव शक्ति बायोटेक द्वारा 08 राकमैन इन्डस्ट्रीज द्वारा 04 डॉ० राजेन्द्र सिंह स्मारक द्वारा 21 करस कृपा प्रा.लि. द्वारा 05 एवं प्राश इन्टप्राइजेज द्वारा 08 इस प्रकार कुल 46 योग्य अभ्यर्थियों को चयनित कर सेवायोजित किया गया । जिसमें कम्पनियों द्वारा 8000 से 15000 तक प्रतिमाह वेतन पर चयन सम्बन्धी कार्यवाही की गयी ।
कार्यकम उज्जवल कुमार सिंह जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन फतेहपुर के दिशा -निर्देशन में शशॉक पान्डेय, प्रभारी रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय, फतेहपुर के द्वारा सम्पन्न हुआ । इस कार्यकम को सफल बनाने में एम आई एस मैनेजर विनोद तिवारी सुश्री नीलम सिंह चौहान, श्रीकांत पटेल द्वारा सहयोग प्रदान किया गया ।
